कोरबा. अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन डिवाइन ग्रुप दिया कोरबा मंडल द्वारा 21 सितंबर को सांध्यकाल 5 बजे से 7 बजे तक हुआ।कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक श्री विजयेन्द्र यादव एवं कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र केवट ने किया। मुख्य वक्ता कन्हैया चौहान ने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने अपना लक्ष्य निर्माण करने प्रेरित किया।श्री जितेंद्र केवट ने दिया के लक्ष्य एवं उद्देश्य को स्पष्ठ किया। जिला संयोजक विजयेन्द्र यादव के नेतृत्व में एवं वरुण गुप्ता , कन्हैया चौहान, विहान सिंह, जितेंद्र केवट, तानसेन गुप्ता ,जैतराम,महावीर, सरपंच प्रतिनिधि श्री योगेश समस्त दिया टीम कोरबा के द्वारा विशाल डिवाइन वर्कशॉप कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय में किया गया जिसमे 400 से अधिक छात्र छात्रा की उपस्थित रहे। विद्यालय एवं महाविद्यालय से युवा प्रतिभा मिशन के कार्यों के लिए आगे आ रही है। कई बच्चे दिया के अभियान से जुड़ने हेतु इच्छा जाहिर करते हुए। दिया अभियान के साथ कार्य करने हेतु संकल्प ले रहे हैं। विचार क्रांति अभियान एवं इस अभियान से युवा पीढ़ी युवा वर्ग को जोड़ने का कार्य निरंतर दिया छत्तीसगढ़ के द्वारा किया जा रहा है। यह कार्य अपने प्रांतीय संयोजक दिया छत्तीसगढ़ एवं गायत्री परिवार संगठन छत्तीसगढ़ कार्यकारिणी सदस्य डॉ पी एल साव जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संचालित है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031