राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंगपुरा में ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की चोरी हुई है. शोरूम मालिकों के मुताबिक, चोरों ने दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया. जंगपुरा के जिस शोरूम में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है वह उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन का शोरूम है. शोरूम मालिक ने बताया कि दुकान में हीरे और सोने के 20 से 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी रखी हुई थी. जंगपुरा का मार्केट सोमवार को बंद रहता है. इसलिए रविवार को शोरूम बंद करने के बाद जब वो मंगलवार को अपने शोरूम पहुंचे और देखा तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने बताया कि शोरूम में रखी पूरी ज्वेलरी गायब थी. शोरूम खाली देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंच गई है और घटना की बारीकी से जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे थे. दरअसल जंगपुरा मार्केट की इस बिल्डिंग में कई दुकानें थीं, इसमें शोरूम के बगल से सीढिय़ां हैं, जहां से दुकान में घुसने के लिए चोरों ने छत काटी थी.
BIG BREAKING शोरूम की छत काटकर घुसे चोर… 25 करोड़ की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ
Previous Articleमेरी माटी, मेरा देश अभियान: देशभक्ति नारो से गांव गुंजायमान
Related Posts
Add A Comment



















