प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीदी एक नवंबर से शुरू होगी। इस वर्ष से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान और 10 क्विंटल मक्का की खरीदी की जाएगी। धान की खरीदी 31 जनवरी 2024 तक और मक्का खरीदी 28 फरवरी तक चलेगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में ‘समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीद और कस्टम मिलिंग’ की नीति को अंतिम रूप देने के साथ ही कई निर्णय लिए गए। इनमें पत्रकारों को मकान खरीदने में छूट, स्वागत विहार कालोनी का नियमितीकरण, व्यापारियों को सस्ता भूखंड देने आदि शामिल हैं।
किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी सरकार
मंत्रिपरिषद की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए धान उपार्जन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ को दी जाने वाली शासकीय गारंटी (राशि 14 हजार 700 करोड़ रुपये) की वैधता को एक वर्ष बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2024 तक करने का निर्णय भी लिया है। बता दें कि बजट सत्र में ही मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा कर दी थी, जो पहले 15 क्विंटल प्रति एकड़ थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031