भिलाई। छत्तीसगढ़ की लोक कलाकार अमृता बारले का निधन हो गया है। बारले ने 65 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। बता दें कि अमृता बारले मिनीमाता राज्य अलंकरण सम्मान से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध भरथरी एवं पंथी कलाकार थी। उनका जन्म 2 मई 1958 में छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिल के बठेना गांव में हुआ था।
बताया जा रहा है कि अमृता बारले का स्वास्थ्य बीते कई दिनों से खराब चल रहा था। जिसके चलते उन्हें भिलाई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां वह जिंदगी और मौत से लड़ रहीं थी।
BIG BREAKING नहीं रही मशहूर भरथरी कलाकार अमृता बारले…65 की उम्र में ली अंतिम सांस…
Related Posts
Add A Comment



















