कोण्डागांव । विधानसभा चुनाव के लिए 19 अक्टूबर को केशकाल विधानसभा से चार और कोंडागांव विधानसभा से दो अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। केशकाल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के नीलकंठ टीकाम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से संतराम नेताम, आम आदमी पार्टी से जुगल किशोर बोध व बलदेव नेताम ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। वहीं कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की लता उसेण्डी तथा सर्व आदि दल के ज्ञान प्रकाश कोर्राम ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।
Previous Articleबिजली से न करें छेड़छाड़, हो सकता है जान-माल का नुकसान…
Related Posts
Add A Comment



















