खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पन्नू जो बातें कह रहा है वह डराने वाली हैं। गुरपतवंत सिंह पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का नेता है। उसने एयर इंडिया विमान को 19 नवंबर को उड़ाने की धमकी दी है। वीडियो में पन्नू सिखों को संबोधित करते हुए कहता है कि आप एयर इंडिया के विमान से 19 नवंबर को सफर न करें। अगर ऐसा करते हैं तो आपकी जान को खतरा हो सकता है। पन्नू कहता है कि हम सिख समुदाय से एयर इंडिया के जरिए यात्रा न करने का आग्रह करते हैं। 19 नवंबर को वैश्विक नाकाबंदी होगी और हम एयर इंडिया को चलने नहीं देंगे।

इसके अलावा पन्नू ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 19 नवंबर को बंद करने की धमकी दी है। इसमें पन्नू अपने इरादों को बताते हुए कहता है कि 19 नवंबर वही है, जिस दिन क्रिकेट वल्र्ड कप का फाइनल भी है। पन्नू कहता है कि उस दिन (19 नवंबर) सिखों पर भारत के अत्याचार को दुनिया देखेगी और पंजाब के आजाद होने के बाद हवाई अड्डे के नाम बदला जाएगा। इस एयरपोर्ट का नाम बेअंत सिंह, सतवंत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031