दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर देव और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। धनतेरस के दिन खरीददारी करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस के दिन खरीददारी करने से घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदना अशुभ माना जाता है। तो आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खरीदकर लाने से घर में दरिद्रता और अशांति आ सकती है।
धनतेरस के दिन न खरीदें ये चीजें
धनतेरस के दिन प्लास्टिक की चीजें बिल्कुल भी नहीं खरीदनी चाहिए। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन प्लास्टिक घर लाने से आर्थिक तंगी आती है। परिवार को पैसों की तंगी से जूझना पड़ता है।
धनतेरस में लोहा खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबित, धनतेरस के दिन लोहे से बनी चीजें खरीदने से घर में बरकत नहीं होती है। ऐसे में धनतेरस के दिन लोहा खरीदने से बचना चाहिए।
धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी से बनी चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए। चीनी बर्तन खरीदने से घर में दरिद्रता प्रवेश कर जाती है और घर के सदस्यों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
धनतेरस के दिन कांच की चीजें खरीदना भी अच्छा नहीं माना जाता है। कहते हैं कि कांच का संबंध राहु ग्रह से होता है और ज्योतिष शास्त्र में इस ग्रह को अशुभ माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन कांच खरीदने से घर में राहु प्रवेश कर सकते हैं, जिससे आपको कई परेशानियों को झेलना पड़ सकता है।
धनतेरस पर एल्युमिनियम की चीजें भी नहीं खरीदना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में धन की कमी होने लगती हैं।
धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?
सोना-चांदी
वाहन
सोना-चांदी के गहने
बर्तन
पीतल
झाड़ू
नमक
सोना-चांदी के सिक्के
धनतेरस 2023 का महत्व
कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीददारी करने से धन-संपदा में बढ़ोतरी होती है। धनतेरस की खरीददारी करने के लिए 10 नवंबर को शाम 5 बजकर 5 मिनट के बाद का समय ही शुभ रहेगा। इस साल धनतेरस 10 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31