Nag Panchami 2026 Rashifal: नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को सावन के तीसरे सोमवार को है. हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मानते हैं. इस साल सावन शुक्ल पंचमी तिथि 16 अगस्त को 4:52 पीएम से लेकर 17 अगस्त को 5:00 पीएम तक है. इस साल नाग पंचमी के दिन वृषभ, सिंह समेत 4 राशिवालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. इनको धन हानि, कोई दुर्घटना, कीमती वस्तु खोने या फिर सेहत खराब होने की आशंका है.
नाग पंचमी का 4 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव
वृषभ: नाग पंचमी के अवसर पर वृषभ वालों को सावधानी के साथ रहना चाहिए, नहीं तो कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं. आपके काम में रुकावटें आएंगी, छोटी बातों को नजरअंदाज न करें, वरना ये आपके लिए जोखिम भरी चुनौतियां लेकर आ सकती हैं. जल्दीबाजी और लापरवाही से दूर रहें, नहीं तो काम खराब होगा. दूसरों पर भरोसा आपको कमजोर कर सकता है. करियर में एक ऐसा मोड़ आ सकता है, जो आपको पसंद न हो. स्थान परिवर्तन हो सकता है. इस समय सावधानी से वाहन चलाएं.
सिंह: नाग पंचमी के दिन सिंह राशिवालों को अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखना चाहिए. उसकी चोरी होने या खोने की आशंका है. इससे आपको बड़ी धन हानि हो सकती है. इसके अलावा कुछ ऐसा हो सकता है, जिससे आपकी लाइफ में बड़ा बदलाव आ सकता है. काम का तनाव आपके रिश्तों को प्रभावित करेगा, स्वयं के अंदर सकारात्मक बदलाव की जरूरत है. नकारात्मक लोग और विचारों से दूर रहें. यात्रा में सावधान रहें.
वृश्चिक: नाग पंचमी का समय वृश्चिक वालों के पक्ष में नहीं है. अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो इससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. रिश्ते और काम दोनों नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है. लव लाइफ में उथल-पुथल मच सकती है. समय खराब हो तो धैर्य से काम लें. मन को शांत रखें. चालाक लोगों से सतर्क रहें, वे आपको अपने लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
कुंभ: नाग पंचमी पर कुंभ वालों का मन बेचैन रह सकता है, इससे काम में आपका मन नहीं लगेगा और सफलता मुश्किल होगी. पिछली गलतियों को फिर करने से आपकी स्थिति खराब होगी. कोई समस्या है तो उसे अपने लोगों के साथ साझा करेंगे तो राह आसन हो सकती है. पार्टनर के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है. यह दिन आपके लिए कठिन और चुनौतिपूर्ण हो सकता है. अपनी सेहत का ध्यान रखें, साथ ही किसी को पैसे उधार न दें, वरना मिलना मुश्किल रहेगा. किसी के कहने मात्र से निवेश या वित्तीय फैसले न करें, धन संकट में फंस सकते हैं.



















