दीपावली को लेकर बहुत सारी ऐसी बातें शास्त्रों में बताई गई हैं जिसे मां लक्ष्मी की कृपा बरसना जैसा बताया गया है। मान्यता है कि दीपावली की आज रात कुछ ऐसे जीव-जंतु हैं यदि ये आज घर के अंदर दिख जाएं। तो वो संकेत है कि मां लक्ष्मी का आपके घर आगमन हो चुका है और आपकी आर्थिक स्थिति अब नहीं डगमागाने वाली है। आइये जानते हैं वो कौन सी चीजें है जो सिर्फ दीपावली की रात दिखें तो धन को लेकर लाभकारी साबित हो सकती हैं।
दीपावली की रात को सबसे विशेष बताया गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस दिन मां लक्ष्मी की मुख्य रूप से पूजा की जाती है और ये भी माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी यदि प्रसन्न हो गईं तो उनका घर में वास सदैव के लिए हो जाता है। मां लक्ष्मी का आगम जब होता है तो उसके कुछ संकेत मिलने लगते हैं। शास्त्रों में कुछ जीव-जंतु ऐसे बताए गए हैं, जिनका दीपावली की रात दिखना समझिए मां लक्ष्मी का आपके घर आगमन होने का संकेत मिल रहा हैं। ऐसे जीव-जंतु दीपावली के दिन दिखना बड़ा दुर्लभ बताया गया है, क्योंकि मां लक्ष्मी की कृपा हर कोई पाना चाहता है। ये जीव-जंतु दीपावली की रात दिखें तो समझ लीजिए की अब आपको धनवान बनने से काई नहीं रोक सकता। आज हम आपको उन्हीं जीव-जंतुओं के बारे में बताने जा रहे हैं।
छछूंदर का दिखना
दीपावली के दिन छछूंदर का घर के अंदर दिखना बड़ा शुभ माना जाता है। कहते हैं ये दीपावली की रात यदि दिख जाए तो समझ लें की धन कुबेर की कृपा हुई है।
छिपकली
छिपकली को वैसे तो घर में देखना शुभ नहीं माना जाता लेकिन दीपावली की रात यदि यह दिख जाए घर के अंदर तो समझ लीजिए मां लक्ष्मी के कदम आपके घर के अंदर पड़ चुके हैं और आने वाले दिनों में आप के पास पैसों की कमी नहीं रहेगी।
उल्लू
दीपावली की रात उल्लू दिखे तो समझ जाएं मां लक्ष्मी आपके घर प्रवेश कर चुकी हैं क्योंकि उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है। ऐसे में जो आपने मां लक्ष्मी के निमित्त पूजा की है समझिए वो फलित हो चुकी है।
काली चीटी
घर में यदि दीपावली के दिन काली चींटी दिख जाए तो समझ लें आपके पास जो धन है अब वो दुगनी मात्रा में बढ़ेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031