Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यह ग्रहण कुंभ राशि में पड़ने वाला है. इस दौरान ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है. खासतौर पर कुंभ राशि और उससे जुड़े जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है. आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं कि किन राशियों को इस दौरान सतर्क रहना चाहिए.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस दौरान रिश्तों में धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी. जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं. संपत्ति या कानूनी मामलों में जल्दबाजी करने से बचें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को पारिवारिक और निजी मामलों में सोच-समझकर बातचीत करनी चाहिए. किसी करीबी व्यक्ति से जुड़ी कोई बात तनाव का कारण बन सकती है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अफवाहों पर तुरंत भरोसा न करें. कोई भी फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जरूर जांच लें.

कुंभ राशि

चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में लगने से इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. काम में मन भटक सकता है और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. निवेश और जोखिम भरे फैसलों से बचें. परिवार और ससुराल पक्ष के साथ बातचीत में धैर्य रखें और विवाद से दूर रहें.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031