हथेली की रेखाएं और तिल अक्सर लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय होते हैं. खासकर जब बात यात्रा, नए अनुभव और किस्मत की हो तो लोग जानना चाहते हैं कि उनके हाथ पर बना कोई निशान क्या संकेत देता है. हस्तरेखा शास्त्र में हथेली के कुछ हिस्सों पर मौजूद तिल को शुभ माना गया है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि ऐसे निशान व्यक्ति के जीवन में धन, मान-सम्मान और संपत्ति से जुड़े संकेत दे सकते हैं. आइए जानते हैं हथेली के किन हिस्सों पर तिल होना शुभ माना जाता है.

गुरु पर्वत पर तिल होना होता है शुभ

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि गुरु पर्वत पर तिल होना भाग्यशाली संकेत माना जाता है. ऐसे लोगों के जीवन में धन-धान्य और सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती. यात्रा के दौरान भी इन्हें नए अवसर और अच्छे अनुभव मिलने की संभावना मानी जाती है.

अनामिका अंगुली पर तिल माना जाता है शुभ

अनामिका अंगुली पर तिल को सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. आचार्य ने बताया कि यह निशान व्यक्ति को मान-सम्मान और उपलब्धियां दिलाने वाला माना जाता है. काम या घूमने के सिलसिले में दूर की यात्राएं करने वालों के लिए भी इसे सकारात्मक संकेत मानाा जाता है.

हस्तरेखा शास्त्र में शनि पर्वत पर तिल को मेहनत और सफलता से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे लोग अपने प्रयासों से ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं और धन-संपत्ति अर्जित कर सकते हैं. यात्रा के दौरान मिलने वााले अनुभव इनके लिए आगे बढ़ने का जरिया बन सकते हैं.

आसानी से धन कमाने में सक्षम होते हैं ऐसे लोग

अगर मुट्ठी बंद करने पर तिल हथेली के बीच में छिप जाता है तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि ऐसे लोग आसानी से धन कमाने में सक्षम माने जााते हैं.

छोटी अंगुली के ऊपर तिल होने के क्या है संकेत

उन्होंने बताया कि सबसे छोटी अंगुली के ऊपर तिल होने को पैतृक संपत्ति से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे लोगों को परिवार से संपत्ति का लाभ मिलने की संभावना मानी जााती है.

अस्वीकरण – यहा दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओ पार आधारित है किसी भी निर्णय पर पहुचने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य ले।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031