कई लोगों को सोलो ट्रिप करना काफी ज्यादा पसंद होता है। लेकिन फर्स्ट टाइम में सोलो ट्रिप करना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। सोलो ट्रिप में कंफर्ट जोन से बाहर निकलना, नई-नई चीज़ों को ट्राय करना और नए-नए लोगों से मिलना शामिल होता है। हांलाकि सोलो ट्रिप काफी ज्यादा मजेदार होती है। हर किसी को एक बार सोलो ट्रिप का एक्सपीरियंस जरूर लेना चाहिए। लेकिन सोलो ट्रिप पर जाने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं सोलो ट्रिप के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
एक जगह पर नहीं रखें पैसे
सोलो ट्रिप के दौरान कैश और ज्वैलरी एक स्थान पर नहीं रखना चाहिए। कैश और ज्वेलरी को इनसाइड पॉकेट, जैकेट, बैग, मोजे, हिप पॉकेट आदि में रखें। ऐसा इसलिए भी जरूरी है कि लूट या चोरी आदि की स्थिति में आपका सारा सामान झटके में चला जाएगा। इससे आपकी चीजें बच जाएंगी। वहीं अपने सामान को सुरक्षित रखने के लिए ञ्जद्गष्द्ध&4 ॥द्गड्ड14 रूद्गह्लड्डद्य ष्टद्धड्डद्बठ्ठ का ताला लगा सकती हैं।
सोलो ट्रेवल का ना करें जिक्र
सोलो ट्रिप के दौरान पब्लिकली यह कहने से बचना चाहिए कि आप अकेले ट्रेवल कर रही हैं। या फिर सिंगल सफर करने के दौरान आप अपने नाम के आगे मिसेज भी जोड़कर बता सकते हैं। इससे बाहरी लोग आपका फायदा उठाने से बच जाएंगे। लेकिन जब लोगों को यह पता चलेगा कि आप ट्रिप के दौरान अकेले नहीं है, तो ट्रिप के दौरान जोखिम कम हो सकता है।
जगह के बारे में करें पूरी रिसर्च
आप जहां भी जा रहे हैं तो उस जगह के बारे में पूरी रिसर्च कर लें। इसके अलावा आप जगह के मौसम, ट्रांसपोर्टेशन आदि चीजों का ध्यान रखें। इससे आपको ट्रिप में पैकिंग काफी आसानी हो जाएगी। आप इंटरनेट की मदद से भी जगह के बारे में जानकारी ले सकती हैं।
पहले से कर लें बुकिंग
अकेले ट्रिप पर जाने से पहले रहने की व्यवस्था को भगवान के भरोसे बिलकुल ना छोड़ें। ट्रिप पर जाने से पहले होटल या होमस्टे आदि की बुकिंग पहले से कर लें। ऐसा करने से आप टेंशन फ्री हो जाएंगे। खासतौर पर जब आप डेस्टिनेशन के पीक सीजन पर जा रहे हों। क्योंकि कई बार पीक सीजन में होटल आदि बुक करने में दिक्कत होती है। इसलिए इस तरह का रिस्क ना लें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
वैसे तो हर ट्रेवलर पर यह बात लागू होती है। लेकिन सोलो ट्रैवलर के दौरान यह काफी ज्यादा जरूरी होता है। होटल से लेकर होमस्टे, फ्लाइट और कई व्यू प्वॉइट्स पर भी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को जरूर साथ में रखें। इसलिए ट्रैवलर को ऑरिजनल कॉपी के साथ इनकी फोटोकॉपी भी करवा कर रख लें।
पैकिंग
सोलो ट्रिप पर आपको अपनी जिम्मेदारी खुद उठानी पड़ती है। वैसे ही ट्रिप के लिए आपको अपना बैग खुद ही उठाना पड़ता है। इसलिए बैग में बहुत ज्यादा सामान नहीं रखना चाहिए। इसलिए कपड़े और डॉक्यूमेंट्स के अलावा सिर्फ उन चीजों को रखे जिनकी आपको जरूरत हो।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031