छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में लगातार ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दो दिन पहले तक जहां रात का तापमान 15 डिग्री के नीचे पहुंच रहा था तो वहीं अब ठंड में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 नवंबर के बाद से तेज ठंड पडऩे के भी आसार नजर आ रहे हैं। इन दिनों बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई रेंज आ गई है। उपभोक्ताओं द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि ठंड बढऩे पर स्टालों में ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी।
छत्तीसगढ़ : जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज…22 नवंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड…
Next Article नक्सलियों ने दी युवक को मौत की सजा….बैनर भी फेंका
Related Posts
Add A Comment



















