कोंडागांव। केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से बस में अफरा तफरी मच गई। जलती बस से जान बचाने यात्री बस से कूदे। वहीं आग की चपेट में आने से 2 महिला और 2 पुरुष झुलस गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाला. बस आग में जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है. बताया जा रहा है लगभग 30 यात्रियों को लेकर बस रायपुर से जगदलपुर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, कोंडागांव के राष्ट्रीय राजमार्ग केशकाल के डिपो के पास रायपुर से जगदलपुर आ रही यात्री बस में अचानक रात 3 बजे आग लगने से यात्रियों में अफरा तफरी की स्थिति बन गई। ड्राईवर ने वाहन रोका तो सभी यात्री अपनी जान बचाने बस से कूदने लगे। बस में आग इतनी जबरदस्त थी की देखते ही देखते ही बस पूरी जलकर खाक हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची और बचाव कार्य में लगी। आग में 2 महिला और 2 पुरुष झुलस गए हैं। जिन्हें नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना कैसी घटी इसका पता नहीं लग पाया है. फिलहाल यात्री डरे और सहमे हुए हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031