सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षक आए दिन शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंच रहे हैं। इससे न केवल शिक्षा का स्तर नीचे गिर रहा है बल्कि बच्चों पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे ही एक स्कूल में बीते दिन प्रधान पाठक शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचे और लडख़ड़ाने के साथ गिर गए. अगर बच्चों ने समय पर उन्हें नहीं संभाला होता तो वे चोटिल हो जाते। यह मामला प्राथमिक शाला त्रिपुरेश्वरपुर के हरिजनपारा का है. जहां पदस्थ प्रधान पाठक दूधनाथ खांडे शराब के नशे में झूमते नजर आए। शिक्षक ने इतना शराब पी लिया था कि ठीक से चला भी नहीं जा रहा था. वहीं स्कूल में भी ताला लटका हुआ था और बच्चे इधर-उधर घूमते नजर आए। बताया जा रहा है कि वहां पदस्थ अन्य शिक्षक ट्रेनिंग में गए हुए थे और रसोइए के द्वारा बच्चों को मध्याह्न भोजन देने के बाद दोपहर में छुट्टी कर दी गई।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : नशे में धुत शिक्षक पहुंचा स्कूल..लडख़ड़ाकर गिर पड़ा…
Previous Articleबहुत जल्द कांग्रेस विधायक दल के नेता का नाम!
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















