What's Hot

यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाए तो यह परिवार में लड़ाई-झगड़े का कारण बन सकती है। साथ ही पितृ दोष या ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी गृह क्लेश की स्थिति का कारण हो सकते हैं। ऐसे में यदि आप रोजाना के इन लड़ाई-झगड़ों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए ज्योतिष शास्त्र के ये आसान उपाय अपना सकते हैं।

सुखी होगा वैवाहिक जीवन
यदि आपके वैवाहिक जीवन में खटास बनी हुई है, तो ऐसे में रात में सोने से पहले पति-पत्नी को अपने तकिए के नीचे कपूर रखनी चाहिए। इसके बाद सुबह होते ही इस कपूर को जला दें। फिर इसकी राख को बहते हुए जल में बहा दें। ध्यान रहें कि इस टोटके के दौरान कोई आपको टोके नहीं। ऐसा करने से आपका शादीशुदा जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

होगा मानसिक स्थिति में सुधार
सोते समय यदि आप तकिए के नीचे एक कपूर का टुकड़ा रख लेते हैं, तो इससे आपकी मानसिक स्थिति में सुधार होता है। जिससे मानसिक तनाव भी दूर रहता है। इस उपाय को करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों से भी आपका बचाव होता है।

नहीं आएंगे बुरे सपने
यदि किसी व्यक्ति को बुरे सपने आने की समस्या है, तो इसके लिए भी वह तकिया के नीचे कपूर रखकर सो सकता है। इससे व्यक्ति को बुरे सपनों से राहत मिलती है। साथ ही अच्छी नींद भी आती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

दूर होगी तंगहाली
अगर रोजाना आप अपने तकिए के नीचे कपूर रख देते हैं, तो इससे घर में स्थित वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही पैसे की तंगी भी दूर होती है। कपूर के इस उपाय से बुरी नजर से भी बचा जा सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31