Neem Leaves Benefits: नीम को आयुर्वेद में बेहद उपयोगी औषधि माना जाता है. इसके पत्तों का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं. कुछ लोग रोज सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाते हैं, तो कई लोग इसका पानी पीना पसंद करते हैं. वहीं, त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी नीम का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या हर व्यक्ति के लिए नीम के पत्ते खाना फायदेमंद है. क्या इसके सेवन से डायबिटीज, संक्रमण और पाचन संबंधी परेशानियों में राहत मिल सकती है? इस बारे में सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सीनियर आयुर्वेदिक कंसल्टेंट डॉ. चेतन शर्मा ने Local18 से बातचीत में महत्वपूर्ण जानकारी दी.

डॉ. चेतन शर्मा बताते हैं कि नीम एक अच्छा एंटीमाइक्रोबियल है. इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल तीनों तरह के गुण पाए जाते हैं. यही वजह है कि शरीर में होने वाले विभिन्न प्रकार के संक्रमणों पर यह असरदार तरीके से काम कर सकता है. हालांकि, इसका सेवन करने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद आवश्यक है.

बिना सलाह नीम की पत्तियां खाना ठीक नहीं
डॉक्टर चेतन शर्मा बताते हैं कि अक्सर लोग बिना किसी सलाह के सुबह उठकर नीम की पत्तियां चबाना शुरू कर देते हैं. इससे कुछ हद तक फायदा मिल सकता है, लेकिन सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति इसके सेवन के अनुकूल है या नहीं. इसके अलावा, जिस परेशानी के लिए नीम का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसमें इसकी वास्तव में जरूरत है या नहीं, इस पर भी ध्यान देना चाहिए.

स्किन की परेशानियों में लाभदायक
डॉ. चेतन शर्मा बताते हैं कि नीम के पत्ते शरीर में होने वाले संक्रमणों के अलावा डायबिटीज और त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी उपयोगी हो सकते हैं. जिन लोगों का पाचन कमजोर रहता है, उनके लिए भी नीम फायदेमंद हो सकता है. इसके इन्हीं गुणों के कारण आयुर्वेद में इसे एक उपयोगी औषधि माना जाता है. हालांकि, इसका इस्तेमाल व्यक्ति की जरूरत और शारीरिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही करना चाहिए. डॉक्टर चेतन बताते हैं कि नीम का इस्तेमाल केवल खाने या उसका पानी पीने तक सीमित नहीं है. त्वचा में होने वाले संक्रमणों के लिए भी इसका प्रयोग किया जा सकता है. इसके लिए नीम की पत्तियों का काढ़ा तैयार करके उसे नहाने वाले पानी में मिलाया जा सकता है. इसके बाद उस पानी से स्नान करने की सलाह दी जाती है. इससे त्वचा से जुड़े संक्रमणों में फायदा मिल सकता है.

सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें
डॉ. चेतन सलाह देते हैं कि नीम के पत्तों को अपनी मर्जी से रोजाना खाना शुरू नहीं करना चाहिए. सबसे पहले नजदीकी आयुर्वेदिक डॉक्टर से मिलकर अपनी शारीरिक प्रकृति, जरूरत और स्वास्थ्य स्थिति के बारे में समझें. विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें, ताकि बिना जरूरत इसका इस्तेमाल करने से बचा जा सके.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30