चीन से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक कॉलेज हॉस्टल में लड़की चूहे को पकड़ने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान चूहे ने लड़की की उंगली को काट लिया. इसके बाद लड़की ने चूहे से बदला लेने की ठानी. लड़की चूहे को पकड़ने में कामयाब रही और ऐसी सजा दी, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं. लड़की ने चूहे को ना सिर्फ दर्द दिया, बल्कि उसे मौत के घाट भी उतारा. इस मामले के सामने आने के बाद लोग काफी हैरानी जता रहे हैं.
जानें क्या है पूरा मामला
abplive.com की खबर के अनुसार, दरअसल, यह मामला चीन के जियांग्सू प्रांत का है. यहां लड़की ने अपने कॉलेज के हॉस्टल में एक चूहा पकड़ने की कोशिश कर रही थी. तभी चूहे ने उसकी एक उंगली काट ली. इससे वह गुस्से से लाल हो गई और चूहे से बदला लेने की कोशिश करने लगी. एक दिन उसे चूहे के रहने की जगह का पता चल गया. इसके बाद लड़की ने चूहे से बदला लेने का सोचा. लड़की ने चूहे को पकड़ लिया और उंगली में काटने का बदला लेने के लिए उसके सिर में काट दिया. इसके बाद लड़की के होंठ पर चोट भी आई. मजबूती से पकड़ने की वजह से चूहे का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई.
डॉक्टर भी रह गए हैरान
यहां तक कि जब इलाज के लिए युवती डॉक्टर के पास गई तो डॉक्टर भी हैरान थे. हालांकि, डॉक्टर ने उसका इलाज सही समय पर कर दिया था, जिसकी वजह से वह जल्दी ही ठीक हो गई. बता दें कि चूहे को पकड़ने या काटने की कोशिश करने पर इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है. सोशल मीडिया पर अब इस अजीबोगरीब मामले की खूब चर्चा है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930