पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अफ्रीकी देश सेशेल्स (Seychelles) के लिए रवाना हो गए हैं। सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी (Patrick Herminie) के निमंत्रण पर पीएम मोदी 27-29 जून तक दो दिवसीय राजकीय दौरे पर सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया (Victoria) में रहेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस दौरे के बारे में जानकारी दी।

11 साल बाद जा रहे हैं सेशेल्स

पीएम मोदी 11 साल बाद सेशेल्स जा रहे हैं। इससे पहले वह 2015 में सेशेल्स गए थे। कुछ देर पहले ही उनके विमान ने दिल्ली (Delhi) से विक्टोरिया के लिए उड़ान भरी है।

नेशनल डे सेलिब्रेशन्स में होंगे शामिल और देश की असेंबली को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी सेशेल्स के नेशनल डे सेलिब्रेशन्स (National Day Celebrations) के गोल्डन जुबली समारोह में ‘गेस्ट ऑफ़ ऑनर’ के तौर पर शामिल होंगे। इस समारोह में भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नेवी के दो जहाज भी हिस्सा लेंगे। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ बातचीत करेंगे। दोनों के बीच भारत और सेशेल्स के द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग के सभी पहलुओं पर बातचीत होगी और साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी। पीएम मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे, जिसे उन्होंने अपने लिए गर्व की बात बताया है। इसके अलावा वहाँ रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी पीएम मोदी बातचीत करेंगे।

दोनों देशों के बीच संबंधों को मज़बूत करेगा पीएम मोदी का दौरा

भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से पार्टनरशिप (India-Seychelles Partnership) है, जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर आधारित है। हिंद महासागर क्षेत्र में एक अहम समुद्री पड़ोसी होने के नाते सेशेल्स का भारत के ‘विज़न महासागर’ और ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति प्रतिबद्धता में एक खास जगह है। पीएम मोदी का यह दौरा भारत और सेशेल्स के बीच संबंधों को और मज़बूत करेगा और साथ ही दोनों देशों की स्थायी दोस्ती भी और पक्की होगी। इतना ही नहीं, सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता भी और मज़बूत होगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930