इन दिनों शातिर चोरों के हौंसले दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। लगातार पुलिस कार्रवाई के बाद भी ये शातिर चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं और घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही धमतरी जिले के नगर पंचायत भखारा में एक ही रात में आधा दर्जन दुकानों का ताला टूटने से हडकंप मच गया है। सूचना पर भखारा पुलिस पहुंची और घटना स्थल का बारिकी से जांच पड़ताल किया। वहीं चोरों की ये काली करतूत दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि भखारा के बाजार चौक पर नगर पंचायत की दुकाने स्थित है। जहां मोबाइल,किराना और फैंसी दुकाने हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकानों का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दुकान के अंदर से नगदी रकम सहित लाखों का सामान चोरी कर ले गए। जब सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बहरहाल पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फूटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
एक साथ आधा दर्जन दुकानों का टूटा ताला, दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं चोरों के हौंसले!
Previous Articleवित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की स्वास्थ्य विभाग की बजट समीक्षा
Related Posts
Add A Comment


















