एजेंसियां— गॉल

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत शनिवार से होने वाली है। हाल ही में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मुकाबले में छह विकेट से जीत दर्ज की थी और अब टेस्ट सीरीज में भी इसी प्रदर्शन को बरकरार रखने उतरेगी। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के पास आगामी सीरीज में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है।

वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और उनके पास 3000 रन पूरा करने का सुनहरा मौका है। उनको श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 157 रनों की जरूरत है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शुभमन गिल ने 40 मैचों में 2843 रन बनाए हैं। उनके नाम 10 शतक और 8 अद्र्धशतक हैं। गिल के अलावा ऋषभ पंत और रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम तय

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंडू मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदू सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930