महाराष्ट्र की सोलापुर पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने 14 वर्षीय बेटे को जहर देकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने अपने बेटे की हत्या. इसलिए कर दी, क्योंकि वह अपने फोन में एडल्ट फिल्में देखता था और इस बारे में उसके स्कूल से लगातार शिकायतें मिल रही थीं.
सोलापुर पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बेटे विशाल की हत्या की बात अपनी पत्नी के साथ-साथ पुलिस से भी छुपाते हुए 13 जनवरी को पुलिस स्टेशन में बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और कुछ दिनों बाद पुलिस को लड़के का शव घर के पास एक नाले में मिला.
पुलिस ने आगे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि विशाल के शरीर के अंदर सोडियम नाइट्रेट नामक जहर पाया गया था. इसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया और विजय के परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान पुलिस को मृत के पिता द्वारा दी गई जानकारी में कुछ पेच फंसा नजर आया. पुलिस ने जब 28 जनवरी को आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या की बात कबूल ली.
बेटे की एडल्ट फिल्में देखने की लत से नाखुश था पिता: पुलिस
पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी की पहचान विजय बट्टू के रूप में हुए है, जो कि दर्जी का काम करता है और सोलापुर शहर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. विजय ने पुलिस को बताया कि उन्हें स्कूल से विशाल के द्वारा अन्य छात्रों को परेशान करने और पढ़ाई पर ध्यान न देने की कई शिकायतें मिल रही थीं.
विजय अपने बेटे के बारे में स्कूल से शिकायतें मिलने से व्यथित था. विजय घर में विशाल के व्यवहार और उसकी एडल्ट फिल्मों की लत से भी नाखुश था.
‘सोफ्ट ड्रिंक में मिलाकर दिया जहर’
आरोपी ने अपने गुनाह कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि 13 जनवरी की सुबह विजय अपने बेटे को अपनी बाइक पर ले गया और उसे सोडियम नाइट्रेट मिला हुआ सोफ्ट ड्रिंक पीने को दिया. जब विशाल बेहोश हो गया तो उसके शव को घर के पास एक नाले में फेंक दिया. इसके बाद विजय की पत्नी कीर्ति ने पुलिस को अपने पति के कबूलनामे की जानकारी दी. पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर लिया और 29 जनवरी को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031