कई बर्तन ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल भी काफी ज्यादा होता है। इनमे शामिल है चाय का बर्तन। भारतीय घरों में सबसे ज्यादा चाय बनती है। बार-बार चाय बनने से बर्तन के नीचे का हिस्सा जल जाता है। इतना ही नहीं कई बार तो बर्तन के अंदर अजीब सी गंदगी जम जाती है, जिसे रगड़ने के बाद भी साफ नहीं किया जा सकता। अगर आप भी इस तरह सी समस्या से जूझ रहीं हैं, तो हम आपको चाय के बर्तन को आसानी से साफ करने का तरीका बताएंगे।
करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल वैसे तो खाने में किया जाता है, पर आप इसे चाय का बर्तन साफ करने के लिए भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चाय बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ सोडा डालकर पांच मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब इसे डिशवॉशर और पानी से साफ कर लें। इससे बर्तन की गंदगी साफ हो जाएगी।
बर्तन पर रगड़े नींबू
चाय के गंदे बर्तन पर अगर आप नींबू रगड़ेंगे तो इससे बर्तन जल्दी साफ होता है। अगर आप भी ये टिप अपनाना चाहते हैं तो आधा नींबू काट कर जले हुए बर्तन पर रगड़े। अब इसमें गर्म पानी डालकर छोड़ दें। इससे बर्तन का कालापन दूर हो जाएगा।
सिरके का करें इस्तेमाल
चाय के जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए आप उसमें सिरका और बेकिंग सोडा मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे कुछ ही देर में आपका बर्तन साफ हो जाएगा।
नमक से करें साफ
अगर चाय या दूध का बर्तन जल गया है तो उसमें 2 चम्मच नमक डालें और फिर पैन को पानी से भरकर लिक्विड डिशवॉशर सोप डालकर हल्का गरम कर लें। अब एक घंटे इसे ऐसे ही छोड़ने के बाद चम्मच से घिस लें। इसके बाद आपको जूने से बर्तन साफ करना पड़ेगा। बस इसके बाद आपका बर्तन साफ है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031