छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर की सीमा से सटे तेलंगाना के भद्राद्रि-कोथागुडेम जिले में आज सुबह कथित मुठभेड़ में एक संदिग्ध नक्सली मारा गया। घटना सुबह गुंडला मंडल के देवलागुडेम गांव के पास जंगल में हुई। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुनील दत्त ने कहा कि गोलियां तब चलीं, जब पुलिस की टीम इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद वाहनों की जांच कर रही थी। एसपी ने कहा एक मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों को रुकने के लिए कहा गया तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाकर भागने की कोशिश की। बदले में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें एक संदिग्ध नक्सली मारा गया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। जंगल में भागे व्यक्ति की तलाश जारी है। करती आ रही है। (एजेंसी)
छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से सटे इलाके में मुठभेड़, संदिग्ध नक्सली ढेर
Previous Articleकोराना अपडेट: मीडिया बुलेटिन जारी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















