सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कोई कह नहीं सकता है। हर दिन एक नया वीडियो देखने को मिलता है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। मगर कुछ वीडियो लोगों को इतना पसंद आते हैं कि उसे खूब शेयर किया जाता है। कुछ दिनों में वही वायरल वीडियो Meme के लिए इस्तेमाल होने लगता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने तो इस वीडियो को लेकर मीम भी बनाना शुरू कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
महिला का जवाब हो गया वायरल
सड़क पर चलते समय ऐसी कई चीजें देखने को मिलती हैं जिस कारण हादसा हो सकता है। उदाहरण के लिए कोई शख्स अपनी बाइक का स्टैंड ऊपर करना भूल जाता है, तो किसी की साड़ी या धोती पहिए में फंसता हुआ नजर आता है। अब ऐसा दिखते ही लोग उन्हें सतर्क करने लगते हैं और उनकी गलती बताते हैं। गलती पता चलने के बाद वह शख्स उसे सुधार लेता है। मगर इस वायरल वीडियो में कुछ अलग ही देखने को मिला। दरअसल एक महिला बाइक पर बैठकर कहीं जा रही होती है। उसका पल्लू नीचे लटकता देख एक लड़की ने उसे सतर्क करना चाहा। उसने उसे बुलाकर ‘भाभी जी पल्लू-पल्लू’ कहती है। मगर महिला को लगता है कि वह साड़ी की तारीफ कर रही है और जवाब में कहती है कि, ‘1500 का है 1500 का।’ महिला के इस जवाब के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @swatic12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा गया है कि, ‘किसी से बहस मत करो, बस बोलो कि 1500 का है और आगे बढ़ो।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख 92 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये मीम ऑफ द मंथ बन गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- पल्लू 1500 का है तो साड़ी कितने की होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- 1500 का है मगर 25000 लगवा देगा, संभाल लो। एक अन्य यूजर ने लिखा- 1500 का है, कोई बहस नहीं। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031