एक नाबालिग लड़की को पहले तो कोविड का हवाला देकर उसे फेस मॉस्क पहनाया जाता है और उसके बेहोश होने के बाद उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया जाता है। कुछ ऐसा ही मामला पंजाब के मोहाली के जिरकपुर से सामने आया है जहां एक नाबालिग से रेप का शिकार हो गई। इस मामले में नाबालिग रेप पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी संत राज उसे लेबर के रूप में कंस्ट्रक्शन साइट पर ले गया और वहां कोविड गाइडलाइंस की बात कहकर एक मास्क थमा दिया। मैंने जब मास्क पहना तो नशा सा छा गया और फिर उसके साथ रेप हुआ। पहले तो पीडि़त ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में उसने मां और बड़ी बहन को सारी बात बता दी। उसके बाद आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
कोरोना का हवाला देकर नाबालिग को पहनाया फेस मॉस्क, फिर किया रेप…
Previous Articleसीएम की अध्यक्षता में होगी जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक
Related Posts
Add A Comment


















