राजनांदगांव। हनी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के द्वारा राजनांदगाँव जिले में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के महत्वकांक्षी उद्देश्य से और आयुर्वेदिक उत्पादों को जन-जन तक नि:शुल्क पहुँचाने का संकल्प लेकर आयुर्वा कार्ड प्रोजेक्ट का शुभारंभ गत दिनों सिटी हार्ट रेस्टोरेंट में एक सादे समारोह में किया गया। इस अवसर पर उक्त प्रोजेक्ट से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी उपलब्ध कराई गई। उक्ताशय की जानकारी देते हुए हनी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रमुख किशोर माहेश्वरी और प्रवीण बाम्बेश्वर ने बताया कि, स्थानीय सिटी हार्ट रेस्टोरेंट में एक दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित कर राजनांदगाँव जिले में आयुर्वा प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। उक्त गरिमामय आयोजन के माध्यम से राजनांदगाँव जिले में आयुर्वेद को बढ़ावा देने और हितग्राहियों को नि:शुल्क आयुर्वेद उत्पादों के वितरण करने जैसे महत्वकांक्षी उद्देश्य से संस्था के द्वारा युद्धस्तर पर एक मुहिम छेड़ी गई है, ताकि देश में आयुर्वेद को बढ़ावा मिल सके, लोग इसे सर्वमान्य रूप से अपना सके और जनसमान्य तक यह सुलभ हो सके। ज्ञात हो किए हनी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने राजनांदगांव जिले में और आसपास के जिलों में वैश्विक आपदा कोरोना संक्रमण काल में भी भूखों और वंचितों तक नि:शुल्क पका हुआ भोजन और सूखा राशन किट पहुँचाकर जहां इस विपदा के समय जनसमान्य की सुध ली, वहीं जागरूकता अभियान चलाकर सेनेटाइजर के प्रयोग और सावधानियां, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मॉस्क के प्रयोग जैसी जन-जागरूकता जनसमान्य में फैलाकर उनके जीवन की रक्षा का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर राजनांदगाँव, दुर्ग, धमतरी और बालोद जिले के सभी जिला समन्वयक, तहसील समन्वयक और ग्रामीण समन्वयक उपस्थित थे। वैश्विक आपदा कोरोना संक्रमण से बचने और जनसामान्य के जीवन की रक्षा करने कई महत्वपूर्ण उपाय विशेषज्ञों के द्वारा बताए गए। कार्यक्रम में एक ओर जहां सोशल डिस्टेंडिंग का पालन किया गया, वहीं कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी ने मास्क भी पहना हुआ था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031