रायपुर। मार्च के अंतिम दिनों में तेवर दिखा रही गर्मी अप्रैल के पहले महीने में और परेशान करेगी। इस दौरान शहर में लोगों को गर्म हवा के थपेड़े भी सहने पड़ेंगे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम से आने वाली गर्म हवा के प्रभाव से गर्मी लगातार बढ़ रही है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम बदल सकता है। अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर अंधड़, बारिश की संभावना है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। शुक्रवार को राजधानी में आसमान साफ था। दिन में तेज धूप के साथ उमस थी। रायपुर और राजनांदगांव का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान रायपुर में 40.1, माना में 40.2, बिलासपुर में 38.8, पेण्ड्रारोड में 38.2, अंबिकापुर में 37.9, जगदलपुर में 39.1, दुर्ग में 38.8 और राजनांदगांव में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
BREAKING NEWS रायपुर में पारा 40 डिग्री के पार… 24 घंटे में बदलेगा मौसम…
Related Posts
Add A Comment



















