यदि आपको इन दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, व्यापार मंदा हो, घर में पैसा टिकता नहीं, बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है या फिर आए दिन पारिवारिक कलेश के कारण घर की शांति भंग हो गई है, तो कारण ग्रह दोष पीड़ा भी हो सकता है।

यह बात सर्वमान्य है कि गाय (Indian Cow) में सभी देवी-देवताओं का निवास हैं। ऐसे में यदि आप प्रत्येक बुधवार व शनिवार को नियमित रूप से गाय का हरा चारा खिलाते है तो सारी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और आपके जीवन में खुशहाली का संचार होगा। ध्यान रहे गाय (Indian Cow) को हरा चारा खिलाने का यह प्रयोग आपको कम से कम तीन महीने तक करना है और इसे आगे भी जारी रखते हैं तो जीवन सुख-समृद्वि से भरपूर बन सकेगा।

शास़्त्रों में कुछ ऐसे बिन्दू बताए गए है कि जिनके माध्यम से घर से निकलते वक्त ही आप समझ सकते है कि आपका दिन कैसा रहेगा।

यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से बाहर जा रहे हैं और सामने गाय आ जाए, तो उस समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन्हें जीवन में अपनाने से आपकी कई परेशानियां समाप्त हो जाएगी तथा ग्रह दोष पीडा दूर हो जाएगी।

सभी शास्त्रों में गाय (Indian Cow) को पूजनीय और पवित्र माना गया है। ऐसा माना जाता है कि गाय के शरीर में 33 कोटि देवी-देवता विराजमान होते हैं। जब भी गाय दिखाई दे तो उसकी पीठ पर हाथ फेरना चाहिए। गाय को सहलाने से वह प्रसन्न होती है तो इससे हमारे कई ग्रह दोष समाप्त हो जाते हैं।

गाय को प्रतिदिन सहलाने मात्र से असाध्य बीमारियां भी दूर हो जाती है। ऐसा प्रयोग कम से कम 12 माह तक करना आवश्यक है। कहीं जाते समय रास्ते में गाय मिल जाएं तो उसे अपने दाहिनी ओर निकालना चाहिए। ऐसा करने पर गाय की परिक्रमा हो जाती है। जिससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

शास्त्रों में बताया गया है कि जिस घर में गाय (Indian Cow) रहती है या जो व्यक्ति गाय की सेवा करता है उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाती है। गौसेवा से कितना लाभ होता है इस बात की पुष्टि श्रीकृष्ण के जीवन से हो जाती है। भगवान श्रीकृष्ण गोपाल बने, क्योंकि उन्होंने गौ सेवा का संकल्प लिया तथा गौ सेवा का महत्व बताया। ज्योतिष शास्त्र में भी नवग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति के लिए गौ सेवा  का वर्णन किया गया है। (Indian Cow)

गायों से रोजगार व आर्थिक विकास

गाय भारतीय ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इसके दूध, गोबर, गौमूत्र, और गोमय कई उपयोगी प्रोडक्ट्स उत्पन्न करते हैं, जिन्हें हम अपने रोजगार, आर्थिक और आर्थिक विकास के लिए उपयोग में लाते हैं।

यहां भारत में, गाय की पूजा और सम्मान विविध धार्मिक और सांस्कृतिक आयामों में उत्कृष्टता का प्रतीक है। भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं में, गाय को सम्मान दिया जाता है और इसे अपने घरों में पाला जाता है, जिससे उसके साथ भव्यता, सौभाग्य, और शांति का संबंध माना जाता है।

गौ सरंक्षण के लिए सरकार ने भी उठाए कई कदम

हाल ही में, गाय के संरक्षण और कल्याण के लिए भारत सरकार ने कई पहल शुरू की हैं। इनमें गौशालाओं की स्थापना, गायों के लिए मेडिकल और नजरबंदी सुविधाएं, और गायों के लिए आर्थिक सहायता योजनाएं शामिल हैं। (Indian Cow)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031