What's Hot

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज राष्ट्रीय राजधानी में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेता शामिल हुए। 

PunjabKesari

मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने जैसी खरी– राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा, ‘जो हम कहते हैं वो हम करते हैं. ये बात भाजपा के लोग ही नहीं भारत के लोग भी ये बात मानने लगे हैं. हम जो कहते हैं वो हम करते हैं. BJP के जिस संकल्प पत्र को हम सामने रखने वाले हैं वो बहुत गहन शोध और सुझावों पर अमल करने के बाद हमने तैयार किया है। मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने जैसी खरी है।’

पीएम के नेतृत्व में अगले 5 वर्षों तक देश की सेवा करेंगे- नड्डा
इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी घोषणापत्र जारी करने के कार्यक्रम में कहा, “आज, जैसा कि हम संकल्प पत्र लॉन्च करते हैं, हम सीखेंगे और चर्चा करेंगे कि हम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले पांच वर्षों तक देश की सेवा कैसे करेंगे। वह पार्टी के सभी आयोजनों और गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। भाजपा का समुचित कामकाज हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930