Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज घटना में शराब के नशे में धुत एक पिता ने युवा बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।  पुलिस के मुताबिक रामपुरा नौगवां गांव निवासी अजय पाल गंगवार शुक्रवार शाम नशे की हालत में घर पहुंचा। इस दौरान किसी बात को लेकर उसकी बेटी अंशिका (20) से कहासुनी हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अवैध तमंचा निकालकर अंशिका के सिर से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर बीसलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) राहुल पांडे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031