-पंडित यशवर्धन पुरोहित
वाल्मीकी रामायण के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, अभिजीत मुहूर्त और कर्क लग्न में भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु राम का जन्म हुआ था। हर वर्ष इसी तिथि पर पूरे देश में राम नवमी बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाई जाती है। इस दिन जगह-जगह शोभा यात्राएं निकाली जाती है और मंदिर में भारी भीड़ होती है। इस वर्ष अयोध्या के भव्य राम मंदिर में राम नवमी पर प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। राम नवमी का त्योहार चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। इस दिन नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-उपासना के बाद उनकी विदाई की जाती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार राम नवमी पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि जो संयोग त्रेता युग में प्रभु राम के जन्म के समय बना था वैसा ही संयोग इस बार बन रहा है। राम नवमी पर बने दुर्लभ संयोग में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।
राम नवमी 2024 पर दुर्लभ संयोग
17 अप्रैल को राम नवमी है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन चंद्रमा कर्श राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं सूर्य अपनी उच्च राशि मेंष में विराजमान होंगे साथ दशम भाव में रहेंगे। इसके अलावा 17 अप्रैल को गजकेसरी योग भी बनेगा। त्रेता युग में जब भगवान राम का जन्म हुआ था तब सूर्य अपनी उच्च राशि में मेष में होने के साथ दशम भाव में थे। राम नवमी पर बने दुर्लभ संयोग के कारण कुछ राशि के जातकों पर भगवान राम की विशेष कृपा
मेष राशि
इस राम नवमी पर मेष राशि के जातकों को भगवान राम की विशेष कृपा मिलेगी। मेष राशि में स्वंय सूर्यदेव के साथ देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में मेष राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उच्चधिकारी आपके काम की जमकर प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अच्छा फायदा मिल सकता है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है जो भविष्य में आपको ऊंचाई पर पहुंचने में काम आएगी। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए रामनवमी बहुत ही शुभ साबित होगी। आपको सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। जो लोग किसी योजना पर लंबे समय से काम कर रहे हैं उनकी योजनाएं सफल होंगी और रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। संपत्ति की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों पर भगवान राम की विशेष कृपा रहेगी। आपको अपने हर कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। काफी समय से चली आ रही आपकी समस्याएं खत्म होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031