रायपुर। पूर्व पत्रकार व नगर निगम रायपुर के जनसंपर्क/ प्रेस विभाग के में कार्यरत अजय वर्मा का सोमवार की सुबह एक निजी अस्पताल में दुखद निधन हो गया।
डगनिया निवासी 49 वर्षीय अजय वर्मा मूलत: पत्रकार थे और रायपुर से प्रकाशित होने वाले अखबारों में उन्होंने अपनी सेवाएं दी। मिलनसार अजय वर्मा ने नगर निगम रायपुर के जनसंपर्क/ प्रेस विभाग में कार्य के दौरान भी अनेक पुस्तकें लिखी। लोकसभा चुनाव में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। इसी दौरान स्वास्थ्य ठीक न होने लो बीपी की शिकायत होने पर चौबे कालोनी के निजी अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती किया गया । इसके बाद उन्हें देवेंद्र नगर के अस्पताल में लाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया था। जहां आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।
BIG BREAKING पूर्व पत्रकार व नगर निगम के जनसंपर्क में कार्यरत अजय वर्मा का निधन
Related Posts
Add A Comment



















