रायपुर । रायपुर के रेलवे स्टेशन में लगभग रात नौ बजे अचानक से वेटिंग हाल में आग लगने की वजह से भगदड़ मच गई। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम एक्टिव हो गई और आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक के फर्स्ट क्लास वेटिंग हाल में जिस समय आग लगी उस समय यात्री वहां बैठे हुए थे। जैसी ही धुआं उठना शुरू हुआ, वहां ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग भागने लगे। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस तत्काल पहुंच गई। कई लोग तो सामान छोड़ कर वहां से बाहर भाग गए। बच्चे भी मौजूद थे। वहीं लगे फायर सिस्टम से छत के रास्ते टीम ऊपर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पाया गया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। फायर की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई, हालांकि तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने की एसी से शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सड्डू में आग से तीन दुकानें खाक
इधर, रायपुर के सड्डू स्थित राजधानी विहार के पास दुकानों में शनिवार रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस आग से तीन गुमटी दुकानें जलकर खाक हो गई। आग कैसे लगी ये पता नहीं चला है। घटना देर रात डेढ़ बजे की बताई जा रही है। विधानसभा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान में रखे सामान भी जलकर खाक हो गए।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















