मध्य प्रदेश के बैतूल में ईवीएम ले जा रही बस के साथ भयंकर हादसा हुआ है. यहां ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और मतदानकर्मियों को लेकर लौट रही बस में अचानक आग लग गई. इसमें 3 ईवीएम जल गई हैं. हादसा साईखेड़ा थाना क्षेत्र के सोनोरा गौला के पास मंगलवार रात 11.30 बजे हुआ. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. सभी कर्मचारी सुरक्षित है. बस साईखेड़ा क्षेत्र में मतदान के बाद कर्मचारियों और ईवीएम लेकर बैतूल आ रही थी. इसमें 6 मतदान केंद्रों के कर्मचारी सवार थे. आग भड़कते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. सभी मतदान सामग्री लेकर जल्दी नीचे उतर गए. ड्राइवर ने भी कूदकर अपनी जान बचाई.
BREAKING NEWS मतदानकर्मियों को ला रही बस में लगी आग… 3 ईवीएम जली… कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान…
Related Posts
Add A Comment



















