सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने अपना डोजियर तैयार कर लिया है. इस डोजियर में करीब 25 बॉलीवुड सेलेब्रिटी के भी नाम हैं, जिनके नाम का खुलासा रिया चक्रवर्ती के पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से हुआ है. एनसीबी के इस डोजियर में कार्टेल ए, कार्टेल बी, सी के हिस्से में इन बॉलीवुड सेलेब्रिटी के नाम सामने आए हैं. एनसीबी के सामने इनमें से कुछ नामों का खुलासा शोविक और रिया चक्रवर्ती ने किया है. सूत्रों की मानें, तो एनसीबी ने ड्रग्स पेडलर से जो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कीं उनमें कई बॉलीवुड कनेक्शन सामने आए हैं. जिसके बाद ही एनसीबी की एसआईटी टीम ने डोजियर को तैयार किया है. अब एनसीबी की ओर से जल्द ही इन सभी को समन भेजा जाएगा और पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. अभी इस लिस्ट को एनसीबी के सीनियर अधिकारियों को भेजा गया है. इतना ही नहीं रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने अपने बयान में कहा है कि सुशांत की फिल्मों के सेट पर ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था. एनसीबी के सामने रिया ने खुलासा किया है कि सुशांत के को-स्टार और अन्य कुछ स्टार्स को भी समन भेजा जाएगा. इतना ही नहीं रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी को उन पार्टियों का भी नाम दिया है, जहां पर ड्रग्स लिया जाता था. दरअसल, एनसीबी ने लगातार रिया से उनके रोल और फिल्म इंडस्ट्री के अलग लोगों के बारे में सवाल दागे थे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031