रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद द्वारा भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर 11 सौ दीपों से महाआरती, भजन एवं भोजन प्रसादी कार्यक्रम अम्बा देवी मंदिर परिसर, सत्तीबाजार में सम्पन्न हुआ.
प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवम् कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदरदासजी एवं जगद्गुरु आदिशंकराचार्य जी के प्रांत प्रमुख ब्रह्मचारी डॉ. इन्दुभवानन्द जी महाराजश्री की अगुवाई में की गई. इस भव्य आयोजन में श्रीमती अनिता शर्मा – पूर्व विधायक, श्री ज्ञानेश शर्मा – एमआईसी सदस्य, श्रीमती दीप्ति – प्रमोद दुबे – वरिष्ठ समाजसेविका सहित विप्र समाज प्रमुख विशेष रुप से उपस्थित रहे.


अतिथियों ने अपने उदबोधन में भगवान श्री विष्णु नारायण जी के षष्ठम अवतार भगवान श्री परशुराम जी के शौर्य, माता-पिता, गुरु के प्रति उनकी निष्ठा, प्रेम, स्नेह से सभी को अवगत कराया.
कार्यक्रम में श्रीमती सुमन मिश्रा ग्रुप सहित अन्य मंडलियों ने सुमधुर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी. संगठन ने इन्हें सम्मान पत्र से सम्मानित किया.


विप्र समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दशरथ प्रसाद शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष, सरयूपारिण ब्राह्मण सभा, डॉ. सुरेश शुक्ला, अध्यक्ष, सरयूपारिण ब्राह्मण सभा, मित्रेश दुबे, सरयूपारिण ब्राह्मण सभा, विजय शंकर पाण्डेय, सरयूपारिण ब्राह्मण सभा, विनय तिवारी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ी केन्द्रीय समिति, प्रहलाद मिश्रा, अध्यक्ष, गौड़ ब्राह्मण समाज, दिनेश शुक्ला, अध्यक्ष, विप्र वाहिनी ब्राह्मण संघ, सनत कुमार शर्मा, अध्यक्ष, मां भारती ब्राह्मण संघ, आलोक तिवारी, अध्यक्ष, विप्रजन कल्याण समिति, चन्द्र प्रकाश व्यास, अध्यक्ष, पुष्टिकर ब्राह्मण समाज, योगेश तिवारी, अध्यक्ष, अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति, गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, सुरेश मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सचिव, कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा, रज्जन अग्निहोत्री, सलाहकार, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, सह सचिव, कान्यकुब्ज, अविनय दुबे, युवा अध्यक्ष, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, अजय अवस्थी, महासचिव, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, सुनील ओझा, महासचिव, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, ओमप्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं आयोजक श्री बागेश्वर धाम कथा रायपुर, यशवंत पुरोहित, उपाध्यक्ष, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, त्रिभुवन तिवारी, सलाहकार, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, राजेश सिंह, भूमिहार ब्राह्मण समाज एवं मीडिया सलाहकार, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, आशीष बाजपेयी, समाजसेवी, कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा को शॉल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.


कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अरविन्द ओझा प्रदेश अध्यक्ष नितिन कुमार झा कार्यक्रम संयोजक, नमिता शर्मा महिला अध्यक्ष, सुमन मिश्रा, महिला महासचिव, मिथिलेश रिछारिया महिला उपाध्यक्ष, अमित शर्मा राष्ट्रीय युवा सचिव, राजेन्द्र – मृणालिका ओझा, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र पाठक, संभागीय सचिव सतीश शर्मा, प्रदेश सचिव रामवृत्त तिवारी, उमेश शर्मा, दिलीप शर्मा शाकद्वीपीय बाम्हण, शैलेष शर्मा धन्नू, प्रहलाद राय चौबे, राजेन्द्र दुबे सनाढ्य ब्राह्मण, वीणा ठाकुर, सुलभा पाण्डेय, विद्या भट्ट, कल्पना मिश्रा, सुमन पाण्डेय, वसुधा राकेश तिवारी, गिरजा शंकर दीक्षित, राघवेन्द्र मिश्रा, गीतिका-दिलीप झा, निशा अवस्थी, राधा तिवारी, निकिता तिवारी, रजनी भानुप्रकाश पाण्डेय, शैलेन्द्र तिवारी, विनय दुबए, प्रमोद गौतम, आलोकदत्त झा, विनोद शर्मा, सनत तिवारी कल्लू, संजय शर्मा, अखिलेश्वरी शुक्ला हथबंद, रेखेन्द्र तिवारी बिलासपुर, सुमन पुरोहित भिलाई, रमेश मिश्रा, दिनेश बाजपेयी, गार्गी शंकर बाजपेयी बलौदाबाजार आदि उपस्थित रहे. मंच संचालन अरविन्द ओझा, नितिन कुमार झा एवं नमिता शर्मा ने किया.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031