यूपी के बांदा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां मां-बेटी की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया जा रहा कि दोनों घर के बाहर लगे हैंडपंप में नहाने गई थीं. उसी दौरान पास में लगे खंभे से एक सपोर्टिंग तार में करेंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई.
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढस दिया. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लापरवाही पर बिजली विभाग के ठेकेदार और सुपरवाइजर पर केस दर्ज किया है.
Related Posts
Add A Comment



















