दिल्ली से सटे नोएडा में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, तीन लोग घायल हो गए. घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया.
पुलिस ने कहा कि ई-रिक्शा पर सवार दो लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य लोगों को घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. बीएमडब्ल्यू चालक को पकड़ लिया गया है.
नोएडा पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना करने वाली लग्जरी कार में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि उनका तीसरा साथी फरार है. पुलिस के प्रवक्ता ने कहा- “सुबह करीब छह बजे ई-रिक्शा सिटी सेंटर से 12-22 चौक की ओर जा रहा था. ई-रिक्शा में चालक समेत पांच लोग सवार थे. जब ई-रिक्शा सुमित्रा अस्पताल के पास था, तभी एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.”
BIG BREAKING तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर… दो सवारियों की मौत, 3 गंभीर
Related Posts
Add A Comment



















