सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो मौजूद हैं जिन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं हर कुछ दिनों में नए वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक नया वीडियो वायरल हो रहा जिसमें बंदर अजीब हरकत करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग भी उसका आनंद उठा रहे हैं और मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
बंदर ने शख्स को मार दिया थप्पड़
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर बंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स अपने घर में चादर ओढ़कर सोया हुआ है। तभी एक बंदर आता है और उसके शरीर पर चढ़ जाता है। इसके बाद वह बिना किसी कारण उसे एक थप्पड़ मार देता है और उसके शरीर पर ही खड़ा रहता है। इसके बाद वह झटके से उसे अपने शरीर से हटाता है और पास रखे डंडे से डराने की कोशिश करता है। मगर बंदर उससे डरता नहीं है। और एक बार फिर उसके शरीर पर कूद जाता है। दोनों के बीच हो रही इस छोटी लड़ाई के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @TheJatKshatriya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘घर में घुस कर जानलेवा हमला, कोई पुरानी रंजिश मालूम पड़ती है।’ वीडियो देखने के बाद और भी लोग मजे लेने आ गए और मजेदार कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा- पिछले जन्म का बदला है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको इसने परेशान किया होगा, बदला ले रहा है। एक यूजर ने लिखा- साजिश करके तैयार था। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31