नयी दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटने पर खुशी जताते हुए कहा है कि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक है और इससे पंजाब को जनहितैषी शासन मिलेगा तथा राज्य प्रगति की नई ऊंचाई हासिल करेगा। दोनों दलों के बीच पंजाब विधानसभा चुनाव में गठबंधन की मंगलवार को यहां घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शिरोमणि अकाली दल का राजग परिवार में लौटना खुशी की बात है।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और सरदार प्रकाश सिंह बादल ने इस गठबंधन को आगे बढ़ाया है। अकाली दल और भाजपा का गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों दलों ने पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे आगे रखा है और उन्हें विश्वास है कि यह गठबंधन पंजाब की जनता की पसंद बनेगा। उल्लेखनीय है कि शिरोमणि अकाली दल छह साल बाद मंगलवार को एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में शामिल हो गया और उसने पंजाब में विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ने की घोषणा की है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30