नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना बांग्लादेश लौटने जा रही हैं। उन्होंने तारीख का ऐलान कर दिया है। शेख हसीना 16 दिसंबर को भारत से बांग्लादेश के लिए उड़ान भरेंगी। उनकी फ्लाइट दिल्ली से उड़ेगी। सत्ता से हटाए जाने के पूरे 2 साल बाद शेख हसीना की बांग्लादेश में वापसी हो रही है।

तारिक रहमान के लिए बड़ा झटका

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान (Tarique Rahman) के लिए यह सूचना किसी बड़े झटके से कम नहीं है। Bangladesh की सत्ता में लौटने के बाद से अब तक तारिक रहमान एक भी ऐसा काम नहीं कर सके हैं, जिससे बांग्लादेश की तरक्की नजर आती हो। ऐसे में उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी अगर बांग्लादेश लौट आती हैं तो उनके लिए सियासी तौर पर मुश्किल भरा दौर शरू हो जाएगा।

शेख हसीना की पार्टी छोड़ चुके कई नेता

बांग्लादेश से भागकर शेख हसीना जब से भारत आई हैं, तब से लेकर अब तक उनकी राजनीतिक पार्टी बांग्लादेश आवामी लीग के कई नेता या तो पार्टी छोड़ चुके हैं या फिर कट्टरपंथियों से छुपकर किसी तरह जीवन जी रहे हैं। ऐसे में शेख हसीना की वतन वापसी उनकी रगों में एक बार फिर से जोश भर सकती है और बांग्लादेश में फिर से शेख हसीना की पार्टी मजबूत होना शुरू हो सकती है।

शेख हसीना को बांग्लादेश क्यों छोड़ना पड़ा

बंग्लादेश में छात्र आंदोलन के हिंसक रूप ले लेने के बाद 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया था। सेना के दबाव में शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और वह भारत आ गई थीं। तब से लेकर अब तक पिछले दो सालों से वह भारत की शरण में रह रही हैं।

बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री की बेटी

बता दें कि शेख हसीना बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री रहे शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हैं। उन्हें बंगबंधु भी कहा जाता है और वह बांग्लादेश के संस्थापक भी थे। पाकिस्तान के साथ जब बांग्लादेश की आजादी को लेकर जंग छिड़ी थी तो उस लड़ाई का नेतृत्व मुजीबुर रहमान ने ही किया था। हालांकि, एक सैन्य तख्तापलट में 15 अगस्त 1975 को उनकी हत्या कर दी गई थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30