नवी मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक अश्लील वीडियो देखकर नाबालिग भाई-बहन ने शारीरिक संबंध बनाए. बहन के गर्भवती होने के बाद यह घटना सामने आई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने नाबालिग भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि लड़की के पेट में दर्द होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां जांच के बाद पता चला कि लड़की तीन माह की गर्भवती है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अश्लील वीडियो देखकर उन्होंने पहली बार शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद वो लगातार ऐसा करने लगे. दोषी लड़के को पुलिस ने बाल सुधार गृह में भेज दिया है. वाशी पुलिस ने 13 साल के लड़के पर अपनी 15 साल की बड़ी बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज किया.
पुलिस ने बलात्कार और POCSO अधिनियम का मामला दर्ज किया गया था. इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब माता-पिता अपनी नाबालिग बेटी को लेकर वाशी जनरल हॉस्पिटल पहुंचे. पुलिस को दिए बयान में पीड़ित लड़की ने बताया कि उसने अपने छोटे भाई के साथ दिसंबर महीने में पॉर्न देखी थी और फिर उस एक्ट को करने की कोशिश की थी.
लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके भाई के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (बलात्कार) और 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना) और पॉस्को एक्ट की धारा 4, 6, 8 और 12 के तहत केस दर्ज किया.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031