बिलाईगढ़। लुटेरी दुल्हन हम अक्सर फिल्मों या रील में ही देखते व सुनते थे, जो शादी का झाँसा देकर दूल्हे परिवार को लूट फरार हो जाती थी। लेकिन सारँगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कुछ ऐसा ही मामला सामनें आया हैं, जहाँ विवाह के लिए पहले 2 लाख रुपये मांगे फिर सुहागरात के दिन दूल्हे के घर में रखें पैसों के साथ सोने-चाँदी के जेवरात लेकर दुल्हन फरार हो गई। इसके बाद दूल्हे के परिवार ने थाने में जाकर लुटेरी दुल्हन के खिलाफ एफआईआर कराई हैं।
हम बात कर रहें हैं सारँगढ़ क्षेत्र के गाँव अमझर की, जहां एक दूल्हे के साथ हैरान करने वाला मामला सामने आया। पूरे फिल्मी स्टाईल में दुल्हन ने दूल्हे को ठगी का शिकार बनाया और सुहागरात के दिन सोने-चाँदी के जेवरात सहित घर में रखें 10,000 हजार रुपये नकदी के साथ रात का फायदा उठाकर फरार हो गई . रात को तकरीबन 1 बजे जब दूल्हे का नींद खुला तो दूल्हा को पता चला कि दुल्हन बिस्तर में ही नहीं है. दूल्हा घर की काफी खोजबीन की लेकिन दुल्हन कहीं नहीं मिली। जिसके बाद दुल्हन के रिश्तेदारों से भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका भी मोबाईल नम्बर बन्द बताया। तब जाकर दूल्हे व उनके परिवार को ठगी होने का अहसास हुआ। आगे आनन-फानन में सारँगढ़ सिटीकोतवाली पहुँचकर आप-बीती घटना की जानकारी देते हुए लुटेरी दुल्हन व उनके रिश्तेदारों के खिलाफ एफआईआर कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
दूल्हा केशव प्रसाद पटेल की मानें तो पूजा पटेल यानी दुल्हन के अनुसार जिन्हें पैसा दिया गया वो उसकी माँ और भाई है जिन्हें ही 2 लाख रुपये दिया गया, आगे फिर पिता का तबियत खराब बताकर मन्दिर में शादी करने की बात कही और सराईपाली के अर्जुन्दा में स्थित दुर्गा मन्दिर में 21 मई को शादी कर गाँव अमझर आया। जहां सुहागरात के दिन खाने में नींद की गोली मिलाकर सभी को खिला दिया जिससे सभी देर रात तक सोते रहे। 1 बजे जब दूल्हा यानी केशव प्रसाद पटेल की नींद खुली तो इस कारनामे का पता चला।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031