What's Hot

यूपी के फिरोजाबाद में एक शादी समारोह में पुलिस पहुंच गई. उसने शादी रुकवा दी और दूल्हे को अपने साथ लेकर थाने चली गई. दरअसल, उसे सूचना मिली थी कि दूल्हा एक मंडप में दो लड़कियों संग शादी कर रहा है. जब मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि एक लड़की तो उसकी पत्नी है जबकि दूसरी पत्नी की सहेली. चूंकि, शादी के कई साल बाद बीतने पर भी पत्नी को बच्चा नहीं हो रहा था इसलिए वह पत्नी की सहेली को झांसे में लेकर उससे शादी कर रहा था.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला थाना उत्तर इलाके के रेहना का है, जहां एक अधेड़ उम्र का शख्स दो लड़कियों से शादी कर रहा था. घर में ही मंडप सजा हुआ था और शख्स कोट-पैंट और नोटों का हार पहनकर दूल्हा बनकर बैठा हुआ था. इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. जानकारी महिला कल्याण विभाग को लगी तो उसकी टीम भी मौके पर पहुंच गई.
आरोपी शख्स का नाम साधु सिंह बताया जा रहा है, वह दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है. दिल्ली में ही उसने अपनी कंपनी में काम कर रही सपना नाम की लड़की से मंदिर में गोपनीय तरीके से शादी कर ली थी. लेकिन 6 साल बाद भी जब सपना से कोई बच्चा नहीं हुआ तो उसकी सहेली मीनाक्षी को झांसे में ले लिया.
बीते बुधवार को फिरोजाबाद के थाना उत्तर इलाके के रेहना मोहल्ले में वह दोनों लड़कियों को लेकर हरि सिंह जो इसका रिश्तेदार है उसके घर आ गया और मंडप में शादी करने जा रहा था. पड़ोसियों को जैसे ही यह बात पता लगी एक दूल्हा दो लड़कियों से शादी कर रहा है, तो फोन करके कंट्रोल रूम को सूचना दे दी.
महिला कल्याण विभाग की महिला संरक्षण अधिकारी अपर्णा कुलश्रेष्ठ पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गईं. पूछताछ के बाद पुलिस दूल्हे को मंडप से थाने ले आई. वहीं, दुल्हन बनी दोनों लड़कियों की काउंसलिंग कराई जा रही है.
मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों लड़कियों को शेल्टर होम में भेज दिया गया है. उनकी उम्र की जांच कराई जा रही है. घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. उधर, इलाके में इस अधूरी शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31