नारायणपुर । जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं एक जवान घायल हो गया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ अब भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, चार जिलों की पुलिस अबूझमाड़ में ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही है। इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में नारायणपुर-कोण्डागांव- कांकेर- दन्तेवाड़ा की डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53 वीं वाहिनी बल शामिल हैं। कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक इस मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। वहीं एक जवान घायल हो गया है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
- होम
- राज्यों से
- देश
- विदेश
- खेल
- व्यापार
- मनोरंजन
- क्रांइम
- ज्योतिष
- हेल्थ
- MP Govt
- संपर्क करें
- Join Us
- फोटो गैलरी
What's Hot
Previous Articleरायपुर नगर निगम का व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू
Next Article छत्तीसगढ़ में मनरेगा के अंतर्गत 4 साल का टूटा रिकार्ड
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.