बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने दो कोयला कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। कोयला घोटाला मामले में हेमंत जायसवाल और चंद्रप्रकाश जायसवाल को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध धारा120बी, 384, 420 के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपी 20 जून तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर रहेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 508 करोड़ रुपए से ज्यादा का कोयला घोटाला हुआ। यह घोटाला साल 2020 से 2022 तक किया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने इसके खुलासे के लिए अब तक सैकड़ों जगह छापेमारी करने के बाद मामले में 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल में भेजा गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31