रायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा 17 जून को सुबह 7 बजे श्रमदान कर सुन्दरम बालक छात्रावास के सामने धरमपुरा-माना एयरपोर्ट मार्ग को स्वच्छ बनाए रखने का निर्णय लिया हैं। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवको की उपस्थिति के साथ साथ अधिक से अधिक संख्या मे अधिकारीगण, प्राध्यापक और इस परिसर के समस्त छात्र छात्राएं भी शामिल होंगे। ज्ञात हो कि इस मिशन को चिन्हित इसलिए किया गया है कि कुछ दिन पूर्व एक अखबार में इस जगह की स्वच्छता पर गंभीरतापूर्वक कमेन्ट किए गए जबकि यह नगर निगम और पीडब्लूडी विभाग के अधीन है। फिर भी विश्वविद्यालय रायपुर परिसर से सटा होने के कारण हमारे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने ठानी है कि कल इस स्थान को स्वच्छ बनाना है। उक्त जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम संयोजक ने दी है।
Related Posts
Add A Comment



















