What's Hot

बालोद । प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है । बालोद जिला में डौंडी थाना क्षेत्र में पुलिस बेरियर के पास तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो में सवार 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है । जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार नारायणपुर से मरनी के काम से वापस अपने गांव हर्राठेमहा लौट रहे थे. वहीं ट्रक नारायणपुर के तरफ जा रही थी । घटना में गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामला दर्ज कर डौंडी पुलिस जांच में जुटी गई है ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930