पुणे में हुए पोर्श कार कांड का मामला अभी तक थमा नहीं है कि नागपुर से एक ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां नशे में एक शख्श ने अपने कार से 17 लोगों को रौंद दिया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल हो गए। पु​लिस ने गाड़ी चलाने वाले और उसके 5 दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी एक ढाबे पर शराब पार्टी किए, जिसके बाद सभी नशे में थे और रात में उनकी कार नागपुर में दिघोरी टोल प्लाजा के पास फुटपाथ पर जा घुस गई। जहां फुटपाथ पर सो रहे 17 लोग कार की चपेट में आ गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी और उसके पांच दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को कहा कि लांजेवार और उसके दोस्त, सभी इंजीनियरिंग के छात्र हैं या इंजिनियरिंग खत्म कर चुके हैं। उन पर आईपीसी की धारा 304 (II) (गैर इरादतन हत्या) और अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। उन्हें दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। टोल प्लाजा के पास तेज गति से आ रही कार को रोकने की कोशिश करते समय दो पुलिस अधिकारी बाल-बाल बच गए। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार पहले खड़ी स्विफ्ट डिजायर से टकराई, जिससे हुंडई वर्ना का आगे का बायाँ टायर फट गया। इससे कार चालक का नियंत्रण खो गया और वह फुटपाथ पर जा गिरा, जहाँ परिवार सो रहा था। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय कांतिबाई बागड़िया और 30 वर्षीय सीताराम बागड़िया के रूप में हुई है। घायलों में से सात की हालत गंभीर है, जबकि आठ अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031